शिवपाल ने पूर्व विधायक सुन्दर लाल लोधी को बनाया प्रसपा का प्रदेश अध्यक्ष

punjabkesari.in Saturday, Dec 29, 2018 - 10:13 AM (IST)

लखनऊः प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व विधायक सुन्दर लाल लोधी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी आशुतोष यादव ने बताया कि यादव ने पार्टी के कार्यालय पर पूर्व विधायक सुन्दर लाल लोधी को प्रसपा का प्रदेश अध्यक्ष नामित करने का पत्र सौंपा।

इस अवसर पर, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव, पूर्व सांसद राम सिंह शाक्य,पूर्व मंत्री शादाब फातिम ,पूर्व मंत्री भगवती सिंह, पूर्व विधायक राम नरेश यादव, पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी रिछपाल सिंह, प्रवक्ता अरविंद यादव और दीपक मिश्रा उपस्थित थे।  

इस मौके पर आदित्य यादव ने कहा कि लोधी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी को काफी बल मिलेगा और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत, प्रभावशाली एवं संगठित करने में सहायता मिलेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static