अखिलेश की मौजूदगी में शिवपाल ने की भाजपा को जिताने की अपील, रैली के दौरान फिसली जुबान या फिर?

punjabkesari.in Wednesday, May 01, 2024 - 03:12 PM (IST)

जसवंतनगर ( अरवीन ): उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण की चुनाव 7 मई को होने वाला है, जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इस बीच जसवंत नगर में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने  समाजवादी पार्टी के मंच से खुले तौर पर आम कार्यकर्ताओं से भाजपा को जिताने की अपील की है। दरअसल, उन्होंने यह अपील जानबूझकर नहीं किया बल्कि उनकी जुबान फिसल गई। 

भरे मंच से संबोधन के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने  कहा कि अखिलेश को सुनना है और आप लोगों को सुनना है 7 मई को भारतीय जनता पार्टी को बहुत भारी मार्जन से जितना है। शिवपाल सिंह यादव के संबोधन को सुनकर कुछ लोगों को लग रहा है कि मानो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने अंदरुनी रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:- मैनपुरी में 'मोदी की गारंटी' बनाम 'मुलायम की विरासत', पिछले तीन दशक से सपा के कब्जे वाली इस सीट पर लड़ाई दिलचस्प

मैनपुरी: अर्से से समाजवादी पार्टी (सपा) के गढ़ के रूप में पहचान रखने वाले मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार अपना परचम लहराने को बेताब है। पिछले करीब तीन दशक से सपा के कब्जे वाली इस सीट पर लड़ाई 'मोदी की गारंटी' और 'मुलायम की विरासत' के बीच है।

राजधानी लखनऊ से लगभग 220 किलोमीटर दूर स्थित मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र सपा का गढ़ है और पार्टी ने लगभग तीन दशकों तक इस सीट को बरकरार रखा है। यह उन पाँच सीटों में से एक थी, जिन्हें सपा ने 2019 के लोकसभा चुनावों में जीता था। साल 2022 में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनकी बहू डिंपल यादव ने उपचुनाव में यह सीट जीती थी। सीट बरकरार रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही डिंपल यादव को मुलायम सिंह यादव द्वारा किए गए कार्यों से उम्मीदें हैं। साथ ही वह चुनावी सभाओं में लोगों को याद दिलाती हैं कि उनका एकमात्र उद्देश्य मुलायम सिंह के पदचिन्हों पर चलकर उनकी विरासत को आगे बढ़ाना है। डिंपल यादव को मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में प्रचार करते देखा जा सकता है। उनकी बेटी अदिति यादव अपनी मां के लिए अलग से प्रचार कर रही हैं।
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static