लोकसभा चुनाव से पहले शिवपाल ने जारी की राज्य कार्यकारिणी की सूची, इनको सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Monday, Jan 14, 2019 - 10:48 AM (IST)

लखनऊ: शिवपाल की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने 126 पदाधिकारियों वाली राज्य कार्यकारिणी की सूची रविवार को जारी कर दी। सूची में प्रदेश के कई दिग्गज समाजवादी नेता पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक, शामिल हैं।

इसमें 6 बार के मंत्री रहे कमाल यूसुफ मलिक, पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व विधायक मानिकचंद यादव, पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता, पूर्व विधायक आशीष यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, पूर्व एमएलसी सुभाष चंद्र, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा बहादुर सिंह, पूर्व विधायक शराफतयार खां, पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव और वरिष्ठ समाजवादी रिछपाल सिंह चौधरी जैसे दिग्गज और धुरंधर नेताओं को इस सूची में जगह मिली है।  

इसके साथ ही कुछ नए युवा चेहरों को भी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी में 45 महासचिव और 64 सचिव बनाए गए हैं। इसके अलावा कोषाध्यक्ष एवं 16 सदस्य शामिल है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static