शिवपाल सिंह यादव का दावा- 2024 में BJP को हराओगे तो 2027 में ये प्रदेश से भाग जाएंगे

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2023 - 02:29 PM (IST)

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह) : जब से शिवपाल सिंह यादव ने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) का विलय समाजवादी पार्टी में कर घर वापसी किया है तब से वो लगातार केंद्र व प्रदेश की सत्ता पर काबीज भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है। अभी दो दिन पहले उन्होंने सरकार पर मुफ्त राशन देकर जनता को भिखारी बनाने का आरोप लगाया तो आज राजधानी लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित एक कार्यक्रम में BJP पर जमकर निशाना साधने के साथ 2024 के चुनाव में जड़ से उखाड़ के फेंकने का दावा किया।

PunjabKesari

9 साल में सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुर्सी रोड पर स्थित एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार पर जमकर हमला बोला है। शिवपाल ने कहा कि केंद्र में इनकी पार्टी को राज करते हुए 9 साल हो गए लेकिन इन्होंने आज तक अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है। किसानों की आय दोगुनी करनी हो, नौजवानों को नौकरी देनी हो या राज्य या देश का विकास करना हो इन्होंने कुछ नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिर्फ जुम्लेबाजी करती है। जनता इनके जुमलेबाजी से त्रस्त हो चुकी है और समाजवादी पार्टी की सरकार में ही सबका भला हो सकता है।

PunjabKesari
 

24 में हारेंगे तो 27 में भाग जाएंगे
शिवपाल सिंह यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर हम सबने मिलकर इनको 2024 में हरा दिया तो ये 2027 में प्रदेश से भाग जाएंगे और फिर सपा के सरकार में सबको बराबर का न्याय मिलेगा। इस बात को ध्यान में रखकर कि इन लोगों को 2024 में हराना है। हमें अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाना है। आने वाले निकाय चुनाव इनके लिए बड़ा झटका साबित हो इसके लिए हमें अब तैयार रहना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static