अवैध संबंध बने मौत का कारण, साली ने मिट्टी का तेल डालकर जीजा को जिंदा जलाया

punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2019 - 02:40 PM (IST)

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक साली ने अपने जीजा को जिंदा जला दिया। बुरी तरह झुलसने पर जीजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इलाके में दबी जुबान में लोग साली-जीजा के अवैध संबंध होने की बात कह रहे हैं।
PunjabKesari
मामला सासनीगेट के अंबेडकर चौराहे का है। यहां सोमवार को 19 साल से साली और जीजा साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि दोनों में रात को झगड़ा हुआ। जिसके बाद साली ने जीजा मिट्टी का तेल उड़ेल कर जिंदा जला दिया। आग लगने की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग दौड़े चले आए। उन्होंने जले हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी मौत हो गई।

वहीं इस घटना के बाद से आरोपी साली फरार है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी साली की तलाश में जुट गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static