साले साहब तो बोल ही रहे थे, अब जीजा जी भी इंटरव्यू देने लगे मोदी के बारे मेंः स्मृति ईरानी

punjabkesari.in Saturday, May 11, 2019 - 06:30 PM (IST)

मऊः मऊ में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घमंड सिर चढ़कर 2014 में बोल रहा था। कांग्रेसियों ने कहा था कि एक चाय वाला देश का प्रधानमंत्री कैसे बनेगा, लेकिन देश के असंख्य लोगों ने अपना मत देकर चाय वाले को प्रधानमंत्री बनाया। इसके बाद कांग्रेस के उपहास और अपमान का सामना मोदी को करना पड़ा।

स्मृति ने कहा कि कांग्रेसियों ने मोदी और उनके मां को भी लल्जित किया। उन्होंने कहा कि जिसके ऊपर गरीबों का आशीर्वाद हो उसका इटली वाले कुछ नही बिगड़ सकते है। कांग्रेस ने जो 55 साल में नही कर पाया। उसको बीजेपी ने 5 साल में कर दिखाया। 33 करोड़ खाते खोलने का काम किया। कांग्रेस ने देश का खजाना लूटा है। जीजा साला दोनों इंटरव्यू दे रहे हैं, जनता भी समझदार हो चुकी है।

केंद्रीय मंत्री ने बीजेपी प्रत्याशी हरिनारायण के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी प्रत्याशी हरिनारायण राजभर के नाम में ही नारायण लगा हुआ हैं। उसकों हमारी क्या जरूरत है। जो लोग मोदी को अपमानीति करने का काम किया है। उनकों जनता जबाव देगी। कांग्रेस के घरों में घी के दीपक जलाते थे तो गरीब के घर की महिलाएं रात के अंधेरा में उजाला तलाशती थी। आज हर घर में सरकार ने शौचालय बनाने काम किया है। साथ ही गरीब माताओं को सिलेंडर देने का काम किया। एक तरफ महामिलावटी लोग है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static