एक घर में देर रात तक निकलते रहे सांप, 52 सांपों को देखकर गांव में मचा हड़कंप; जानिए कहां से आए?

punjabkesari.in Monday, Jun 02, 2025 - 01:12 PM (IST)

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक घर में सांप ही सांप निकलने से हड़कंप मच गया। जब घरवालों ने एक सांप देखा तो उसे मारकर गड्डे में दबा दिया। इसके बाद एक के बाद एक सांप निकलते गए और देखते ही देखते घर में सांपों का ढेर लग गया। इतने ज्यादा गिनती में सांप देखकर परिवार वालों और गांव में दहशत का माहौल है। घर वालों और रिश्तेदारों ने मिलकर सांपों को मारकर दबा दिया। 

देखते ही देखते निकले 52 सांप 
बता दें कि मामला मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के समौली गांव का है। यहां पर रहने वाले महफूज सैफी के घर में रविवार रात को एक के बाद एक कई सांप निकले। उन्होंने बताया कि वह जब घर पहुंचे तो उसने एक सांप देखा। सांप लगभग एक से डेढ़ फीट का था। देखते ही देखते सांप निकलने शुरू हो गए। बताया कि रात नौ बजे तक लगभग 52 सांप निकल चुके थे, जिन्हें वह मारकर गड्ढे में दबा चुके थे। 

आखिर कहां से आ रहे सांप?
महफूज सैफी ने बताया कि इतनी गिनती में सांप कहा से आए, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचना नहीं दी गई। वहीं, पर्यावरणम संस्था के अध्यक्ष और सर्प विशेषज्ञ आदित्य तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पानी वाला सांप (चेकर्ड कीलबैक वाटर स्नेक) प्रतीत हो रहा है। यह जहरीला नहीं होता है। एक स्वस्थ्य मादा 40 से 50 अंडे दे सकती है। यहां पर एक से दो मादा के अंडे दिए जाने की संभावना है, इसलिए इतनी बड़ी संख्या में सांप निकले। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static