नशे की हालत में घर आया बेटा, सौतेली मां के साथ किया रेप, विरोध करने पर...

punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2023 - 10:55 AM (IST)

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलियुगी बेटे ने अपनी ही सौतेली मां का रेप कर दिया। इस दौरान जब सौतेली मां ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
PunjabKesari
जानिए क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार यह मामला अतर्रा थाना इलाके के एक गांव का है। पुलिस के मुताबिक, गांव में घर में अकेली रह रही सौतेली मां के साथ उसके बेटे ने कथित तौर पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और विरोध करने पर मारपीट कर वह मौके से भाग निकला। घटना के बाद पीड़ित मां ने इसी थाना इलाके में ससुराल में रह रही अपनी बेटी को पूरी आपबीती बताई। बेटी ने मौके पर पहुंच मां को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।
PunjabKesari
महिला ने बताया कि उसके पति ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी और वह आस-पास ही रहती हैं। आरोपी युवक पहली पत्नी का बेटा है। वह भी उनके घर के बगल में ही रहता है। रविवार को नशे में धुत होकर वह उसके घर आया और रेप की वारदात को अंजाम दिया। जिस समय आरोपी ने उससे रेप किया, घर पर कोई और नहीं था। रेप के बाद वह वहां से फरार हो गया। पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

क्या कहती है पुलिस?
इस बारे में अतर्रा थाने के SHO अनूप दुबे ने बताया कि यहां के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने सौतेले बेटे के खिलाफ रेप और मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है. साथ ही फरार आरोपी की भी तलाश जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static