घर आई सास की दामाद ने चबाई नाक, चाकू से काटा कान

punjabkesari.in Monday, Aug 26, 2019 - 11:59 AM (IST)

बरेलीः यूपी के बरेली में एक दामाद ने ससुरालियों पर जमकर कहर बरपाया है। दामाद ने घर पहुंची सास की नाक चबा ली और चाकू से कान काट दिया। जिसके बाद खून से लथपथ हालत में सास को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां सास को स्टिक सर्जरी के लिए लखनऊ रेफर कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पीलीभीत के रहने वाले एक मुस्लिम दंपती ने अपने बेटी की शादी कैंट थाने के गांव में की। 31 अगस्त को उसकी शादी की पहली सालगिरह है। जिसके चलते दंपत्ति अपनी बेटी से मिलने उसके ससुराल गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने कुछ दिन बेटी और नवासे को साथ ले जाने को कहा तो दामाद और उसके घरवालों ने झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि इस दौरान दामाद ने मुंह से सास की नाक का अगला हिस्सा काट लिया जो बाद में भी नहीं मिला। उनके दायें कान पर चाकू से वार किया। इतना ही नहीं ससुर को भी जमकर पीटा। जिसके बाद पड़ोसियों ने बीच बचाव पर दंपत्ति को बचाया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद घायल दंपत्ति को अस्पताल भर्ती कराया गया। ससुर के दामाद सहित 6 लोगों पर मामला दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static