सोनभद्र नरसंहार: योगी ने समस्या के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

punjabkesari.in Monday, Aug 05, 2019 - 09:12 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आरोप लगाया कि सोनभद्र में सामूहिक कत्लेआम की वजह जमीन विवाद के ‘मूल में’ रही सहकारी समिति के कई सदस्यों के कांग्रेस के साथ संबंध थे। वह आदर्श सहकारी समिति उम्भा/सपही द्वारा कथित तौर पर कब्जाई गई जमीन के नियंत्रण को लेकर 17 जुलाई को हुई झड़प में 10 आदिवासियों के मारे जाने के बाद गठित की गई समिति के निष्कर्षों के बारे में बोल रहे थे। 

आदित्यनाथ ने कहा, ‘जांच समिति ने पाया कि 10 अक्टूबर 1952 को आदर्श सहकारी समिति उम्भा/सपही बनीं। इसके संस्थापक महेश्वर प्रसाद नारायण सिंह और प्रबंधक दुर्गा प्रसाद राय समेत 12 सदस्य थे।'' उन्होंने कहा, ‘महेश्वर प्रसाद नारायण सिंह कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य थे और बिहार से विधान परिषद के सदस्य थे। वह उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल चंदेश्वर प्रसाद नारायण सिंह के रिश्तेदार थे।’ 

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी को भी नहीं बख्शा। उन्होंने दावा किया कि 17 जुलाई की घटना का मुख्य आरोपी सपा के पूर्व विधायक रानेश चंद्रा दुबे का करीबी सहायक था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static