‘मोदी सरकार की लोकप्रियता से बौखलाए SP-BSP ने किया गठबंधन’

punjabkesari.in Sunday, Feb 03, 2019 - 09:16 AM (IST)

 

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार की लोकप्रियता से बौखलाए समाजवादी पार्टी (SP) बहुजन समाज पार्टी (बBSP) ने गठबंधन किया है। सिंह ने यहां एक करोड़ 51 लाख की लागत से बनने वाले गौ आश्रय केंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने मोदी सरकार की लोकप्रियता से घबराकर बौखलाहट में गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि यह गौ आश्रय केंद्र मुजेहना में मनवर नदी के किनारे बसे दुर्जनपुर गांव में बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आश्रय केंद्र से किसानों का फायदा होगा। गौ आश्रय केंद्र में गोवंशीय पशु के गोबर और मूत्र से जैविक खाद बनेगी। जिसका खेतों में उपयोग करने से किसानों को अच्छी फसल मिलेगी। भाजपा सांसद ने कहा कि बसपा अध्यक्ष मायावती दलितों के नाम पर वोट बटोरती है लेकिन आज तक उनके हितों के लिए कोई काम नहीं किया। सिंह ने कहा कि सपा संरक्षक और पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव किसान का बेटा बताकर तीन बार तथा उनका बेटा अखिलेश यादव एक बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। दोनों ने सत्ता में रहकर आम लोगों की जगह खुद का विकास किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static