SP Candidate List: स्वामी प्रसाद के बेटे को नहीं मिला टिकट, ऊंचाहार से मनोज पांडेय ठोकेंगे ताल
punjabkesari.in Monday, Jan 24, 2022 - 08:23 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये सोमवार को अपने 159 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। उम्मीदवारों की सूची में मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र से पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रामपुर सीट से मोहम्मद आजम खां तथा स्वार विधानसभा क्षेत्र से आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम खां का नाम भी शामिल है।
भाजपा छोड़कर सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्या के बेटे उत्कृष्ट मौर्य को टिकट नहीं दिया गया है। वह ऊंचाहार सीट से टिकट मांग रहे थे। उनकी जगह सपा ने ऊंचाहार से मनोज पांडेय को मैदान में उतारा है। सपा की सूची में शामिल अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में इटावा की जसवंतनगर सीट से शिवपाल सिंह यादव, कैराना से नाहिद हसन, बरेली कैंट से सुप्रिया एरन, सहारनपुर जिले की नकुड़ सीट से डा धर्म सिंह सैनी के नाम प्रमुख हैं।
ये है सपा के सियासी समीकरण
सपा के 159 नामों की लिस्ट में 'M-Y' यानी मुस्लिम और यादवों के समीकरण को साधने का पूरा प्रयास किया गया है। पार्टी ने सूची में 30 मुस्लिमों और 12 यादवों को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी का फोकस गैर यादव ओबीसी पर ज्यादा नजर आ रहा है। सपा ने 159 में से 64 ओबीसी प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

बेबी फॉर्मूले के विदेशी आपूर्तिकर्ताओं को अपने बाजार में बने रहने में मदद करेगा अमेरिका

ब्लिंकन जी-20 के सम्मेलन में चीन के विदेश मंत्री से मिलेंगे

Assam Flood: पीड़ितों के लिए करण जौहर ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ से जूझ रहे असम के लिए दिया 11 लाख का डोनेशन

जून में कोयला उत्पादन 32 प्रतिशत बढ़कर 6.75 करोड़ टन पर