''अखिलेश जी सुनिए, मुझे क्या मिला...'' SP छोड़ने के बाद पूजा पाल का वो पोस्ट, जिसने UP की राजनीति में ला दिया भूचाल

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 11:33 AM (IST)

Lucknow News: हाल ही में समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं महिला विधायक पूजा पाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। पूजा पाल ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि अखिलेश यादव ने उनसे पूछा था कि उन्हें भाजपा में शामिल होकर क्या मिला, जिसका वह अब सार्वजनिक रूप से जवाब दे रही हैं।

ये भी पढ़ें:- 'मुस्लिम वोट छोड़ो और मथुरा से ईदगाह हटाओ'... केशव मौर्य के इस सीधे वार पर भड़की सपा, राज्यपाल से की बड़ी मांग

उन्होंने कहा, 'मुझे गर्व है कि मैं पाल समाज की बेटी हूं और भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता हूं। मैं ऐसी पार्टी में हूं, जहां किसी भी सामान्य परिवार से आने वाला व्यक्ति अपनी मेहनत और क्षमता के बल पर सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। यहां अवसर व्यक्ति की योग्यता और समर्पण से तय होते हैं। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी में पाल समाज का बेटा या बेटी विधायक, सांसद, मंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पदों तक पहुंचने की संभावना रखता है।

ये भी पढ़ें:- 'श्रीकृष्ण थे 5 वक्त के नमाजी...' मौलाना जरजिश के इस मनगढ़ंत दावे पर भड़के संत, लखनऊ में FIR दर्ज

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वहां नेतृत्व और राजनीतिक अवसर कुछ सीमित परिवारों और चेहरों तक ही सिमटकर रह गए हैं। उनका कहना था कि सपा में सामान्य कार्यकर्ताओं और समाज के अन्य वर्गों के लिए आगे बढ़ने की संभावनाएं पहले भी सीमित थीं और आज भी वैसी ही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static