Mainpuri By-Election: सपा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, BJP पर चुनाव में धांधली करने का लगाया आरोप

punjabkesari.in Friday, Dec 02, 2022 - 08:13 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर मैनपुरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार द्वारा चुनाव में धांधली किए जाने के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा।
PunjabKesari
चौधरी ने आरोप लगाया कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में जनपद मैनपुरी और इटावा में प्रदेश भाजपा सरकार के 50 से अधिक मंत्री, पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर पिछले 10 दिनों से मैनपुरी लोकसभा की सभी पांच विधान सभाओं में लोगों के बीच जाकर खुलेआम बड़े पैमाने पर पैसा, शराब और साड़ियां बांटकर चुनाव आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिससे चुनाव प्रभावित हो रहा है और जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने और समर्थन करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है उनके घरों को गिराने के लिए नोटिसें भेजे जा रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं को भयभीत किया जा रहा है।
PunjabKesari
चौधरी ने बताया कि श्री के पूर्व एम.एल.सी. अरविन्द यादव और पूर्व विधायक राजू यादव के घरों पर एस.एस.पी. भारी संख्या में पुलिस बल लेकर उन्हें गिरफ्तार करने गए हैं। उन्होंने पुलिस बल हटाने और शिकायतों पर गंभीरता से कार्यवाही किए जाने और दोषियों को दंडित करने की मांग की है ताकि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो सके। चौधरी के साथ सर्वश्री के.के. श्रीवास्तव और राधेश्याम सिंह यादव भी समाजवादी प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static