लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटी सपा, रीबू श्रीवास्तव को नियुक्त किया महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष
punjabkesari.in Thursday, Feb 02, 2023 - 01:34 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर एक्शन में नजर आ रहे हैं। दरअसल, संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी में नेताओं को कई बड़ी जिममेदारी दी है। उन्होंने आज दो नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। डाक्टर राजपाल कश्यप को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का अक्ष्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं रीबू श्रीवास्तव को महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।
बता दें कि समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रोफेसर राम गोपाल यादव को प्रमुख महासचिव बनाने के साथ ही मोहम्मद आजम खान, शिवपाल सिंह यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य को महासचिव बनाया गया है। पार्टी के 62 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची साझा की गई है।
महासचिव और सचिव पद का कितने नेताओं को मिला मौका सूची के अनुसार फिर अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष, किरणमय नंदा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राम गोपाल यादव को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा मोहम्मद आजम खां, शिवपाल सिंह यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य, रवि प्रकाश वर्मा, बलराम यादव सहित 14 राष्ट्रीय महासचिव होंगे। सुदीप रंजन सेन पार्टी के कोषाध्यक्ष होंगे, जबकि सदस्यों के अलावा 19 राष्ट्रीय सचिव होंगे।
ये भी पढ़ें:- Swami Prasad Maurya के बयान का नहीं थम रहा विवाद, अब महामंडलेश्वर और जगतगुरु ने सरकार से की फांसी देने की अपील
प्रयागराज(सैय्यद रजा): समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) द्वारा रामचरितमानस (Ramcharitmanas) को लेकर दिया गया बयान अब तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है। प्रयागराज (Prayagraj) में साधु-संतों और राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। जिसमें साधु-संतों और राष्ट्रीय परशुराम सेना एवं वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल तिवारी ने केंद्र की मोदी (Narendra Modi) और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Governmemt) से कड़ी सजा की मांग की है।