सपा विधायक रमाकांत यादव ने दिया विवादित बयान, कहा- होली नहीं है हमारा त्योहार

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 06:50 PM (IST)

आजमगढ़: अपने बयानों को लेकर सखियों में रहने वाले सपा विधायक रमाकांत यादव ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मैं न तो होली मनाता हूं कि न ही किसी को मनाने की सलाह देता हूं।  उन्होंने कहा कि मैं  बहुत दुखी हूं कि आखिर लोग होली क्यों मनाते हैं। यादव ने कहा हमारे लिए एक ही त्योहार है जो हम मनाते है।  14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन आ रहा है उसी को हम मनाएंगे। उनके बताए हुए मांग पर चलेंगे।
 
बता दें कि जब रमाकांत यादव इससे पहले विवादित बयान दें चुके है।  कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने रक्षा सूत्र पर सवाल खड़े करते हुए खुद को शूद्र बताते हुए रक्षा सूत्र कटवा दिया था। इतना ही नहीं जब देश में कोरोना की आहट शुरू हुई थी तो उन्होंने कोरोना पीड़ितों को गले लगाने की बात कही थी। अब उनका यह बयान एक बार फिर चर्चा में आया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static