सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

punjabkesari.in Sunday, Mar 28, 2021 - 02:59 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्साह एवं उमंग के पर्व होली पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों एवं समुदायों के बीच भाई-चारा और मेल-मिलाप हो, यही इस पर्व की पवित्रता है। इस दिन को सांप्रदायिक सौहार्द तथा एकता के पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए।

यादव ने कहा कि समाजवादी साथियों को अब पूरी ऊर्जा के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनाने के अभियान में पूरी ताकत के साथ जुटना होगा। हमें इस पर्व पर पूरी निष्ठा के साथ समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। यादव ने देश व प्रदेशवासियों से कहा है कि सामाजिक सछ्वाव और परस्पर विश्वास को मजबूत बनाने के निमित्त होली पर्व को सार्थक बनाएं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static