पीड़ित परिवार से मिलने आज कानपुर देहात पहुंचेगा सपा का डेलीगेशन, अखिलेश यादव ने सरकार को बताया ब्राह्मण विरोधी
punjabkesari.in Tuesday, Feb 14, 2023 - 12:26 PM (IST)

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह) : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में कल सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने encroachment removal के दौरान आग लगने व उसमें मां बेटी के जल के मरने के बाद से अब प्रदेश में राजनीति Politics शुरु हो गई है। सपा प्रमुख sp chief ने इस घटना में जांच के लिए सपा का 6 विधायकों का एक डेलिगेशन आज कानपुर भेजने का फैसला किया हैं। इससे पहले अखिलेश यादव Akhilesh Yadav ने कल इस घटना के बाद ट्वीट कर प्रदेश की योगी सरकार पर ब्राह्मण विरोधी anti-Brahmin होने का आरोप लगाया है।
मनोज पांडे के नेतृत्व में पहुंचेगा डेलिगेशन
घटना में मां बेटी के दर्दनाक मौत के बाद आज समाजवादी पार्टी Samajwadi Party का डेलिगेशन सपा के विधानसभा में मुख्य सचेतक chief whip मनोज पांडे के नेतृत्व में कानपुर देहात पहुंचेगा। इस डेलिगेशन में मनोज पाण्डेय के अलावा विधायक अमिताभ बाजपेयी, विधायक विनोद चतुर्वेदी, विधायक प्रदीप यादव, विधायक मो0 हसन रूमी, पूर्व विधायक राम प्रकाश कुशवाहा, पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर, प्रमोद यादव - नि० जिलाध्यक्ष सपा, नि0 राष्ट्रीय महासचिव यूथ ब्रिगेड प्रवीण यादव बन्टी, पूर्व प्रमुख वेद व्यास निराला, नि० विधान सभा अध्यक्ष सपा बलवान उर्फ मुन्ना शामिल हैं।
दोषियों पर FIR दर्ज
मृतका प्रमिला के बेटे शिवम दीक्षित की तहरीर पर SDM ज्ञानेश्वर प्रसाद, SO रूरा दिनेश कुमार गौतम, लेखपाल अशोक सिंह, कानूनगो, मड़ौली गांव के अशोक दीक्षित, अनिल दीक्षित, निर्मल दीक्षित, विशाल, JCB ऑपरेटर दीपक, 3 अन्य लेखपाल अज्ञात और 12 से 15 महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों के खिलाफ IPC की धारा 302, 307, 436, 429, 323, 34 के तहत FIR दर्ज की गई है। घटना के बाद आरोपी फरार हैं। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
सपा ने सरकार को बताया ब्राह्मण विरोधी
घटना के बाद सपा ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधते हुए उसे ब्राह्मण विरोधी बताया है। सपा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि योगी सरकार में लगातार ब्राह्मण परिवार brahmin family निशाना बनाये जा रहे। लगातार चुन चुनकर ब्राह्मणों के साथ घटनाएं घटित हो रही हैं। दलित-पिछड़ों के साथ-साथ ब्राह्मण भी भाजपा शासित योगी सरकार के अत्याचार का निशाना बन रहे हैं। रामचरितमानस को लेकर जुड़े विवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मणों के उत्पीड़न को मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। पहले समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कानपुर की घटना को ब्राह्मणों के उत्पीड़न से जोड़ते हुए निंदा की।अब मुख्य सचेतक बजट मनोज पांडे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भेजा जा रहा है। सपा ने अन्य ब्राह्मण नेताओं को भी निर्देश दिया है कि जहां भी ब्राह्मणों के उत्पीड़न की घटना हो तत्काल इसकी सूचना प्रदेश कार्यालय को दें। ताकि संबंधित क्षेत्र में प्रतिनिधिमंडल भेज कर पूरे मामले की जांच कराई जा सके। प्रतिनिधिमंडल से मिले आंकड़ों को विधानसभा में भी पार्टी रखेगी।