बढ़ती महंगाई को लेकर सपा का प्रदर्शन, प्रमोद यादव ने कहा- भाजपा सरकार किसान, नौजवान, महिला विरोधी

punjabkesari.in Thursday, Aug 18, 2022 - 09:03 PM (IST)

सोनभद्र: समाजवादी पार्टी ने ट्रेनों के सफर में एक साल के बच्चे का फुल टिकट लेने, बेरोजगारी, मंहगाई और खाद्य पदार्थों पर GST लेने के खिलाफ ढेले पर खाद्य सामग्री, सिलेंडर रखकर बैंडबाजों के साथ अनोखा प्रदर्शन किया है। राबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए जनता को राहत देने की मांग की है। सपा जिला महासचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ हल्लाबोल किया।

समाजवादी पार्टी के जिला महा सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेताओं ने जनता से वादा किया था कि अच्छे दिन लाया जायेगा। भाजपा नेताओं ने कहा था अगर मेरी सरकार बनी तो पेट्रोल, डीजल 50 रुपये लीटर से कम में बिकेगा। दो करोड़ हर वर्ष रोजगार दिया जायेगा। बुलेट ट्रेन का सफर जनता करेगी वो भी सबसे कम चार्ज में पर हुआ ठीक उनका उल्टा। केंद्र सरकार हम दो हमारे दो के नीति के तहत जनता को ठग रही है। देश-प्रदेश मे सरकार बनते ही जनता पर महगाई का चाबुक भाजपा सरकार ने ऐसा चलाया की आज जनता महगाई से पीड़ित हैं। आजादी के बाद से 70 वर्ष तक खाद्य पदार्थों पर कोई टैक्स नही था पर मोदी जी अपने दो दोस्तों को लाभ पहुँचने के लिए दूध, दही, आटा, चावल पर GST, लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रमोद यादव ने कहा कि रेलवे को बेचने का काम तो कर ही रहे हैं साथ में एक साल के बच्चे को भी रेल किराया पूरा देना पड़ेगा। प्रमोद यादव ने कहा की किडनी ,लिवर ,कैंसर व हार्ट के जरूरी दवा से लेकर पेट्रोल डीज़ल, सरसों का तेल, आटा, चावल, दाल, महंगा, कापी, किताब, महंगा जनता पर लगातार टैक्स थोपने का काम किया जा रहा है। भाजपा सरकार किसान नौजवान महिला विरोधी सरकार है। प्रदेश में जंगलराज है। एक दो जातियों को छोड़कर सभी जातियों को निशाना बनाया जा रहा है। आज किसान परेशान है किसानों का आय दुगनी नहीं हुई और अब गांवों के किसानों से भी बिजली बिल शहर की तरह वशूलने की तैयारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static