सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका CM योगी का पुतला, दारोगा के कपड़ों में लगी आग

punjabkesari.in Wednesday, Feb 13, 2019 - 10:40 AM (IST)

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। इस दौरान छीनाझपटी में पुलिस के एक उप निरीक्षक की वर्दी आग से जल गई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोके जाने के बाद सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मुरादाबाद कलेक्ट्रेट पहुंचे।

उन्होंने वहां मुख्यमंत्री के पुतले को आग लगा दी। सिविल लाइन थाने के उप निरीक्षकक कुलदीप ने जलता पुतला उनसे छीनने की कोशिश की। इसी दौरान उनकी वर्दी में आग लग गई। उपर निरीक्षक की वर्दी में आग लगता देख सपा कार्यकर्ताओं ने किसी तरह उसे बुझाया। पुलिस अधीक्षक (नगर) अंकित मित्तल ने बताया कि वर्दी में आग लगने से उप निरीक्षक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static