कांग्रेसियाें के लिए बड़ी खबर, इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी

punjabkesari.in Saturday, Aug 04, 2018 - 01:52 PM (IST)

रायबरेलीः आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश पर लोगों की निगाह टिकी हुई है। ऐसे में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच विपक्षी दल कांग्रेस की 2019 चुनावों को लेकर तैयारियां कैसी होंगी इस पर चर्चा के बीच खबर है कि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। एेसा अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने से कांग्रेस का बेड़ा पार हो सकता है। 
PunjabKesari
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबियों का कहना है कि रायबरेली से कौन चुनाव लड़ेगा इस बारे में अभी सोनिया गांधी से बात होनी है। उनसे बातचीत के बाद ही किसी तरह का निर्णय लिया जाएगा।
PunjabKesariबता दें कि, रायबरेली कांग्रेस की पारंपरिक सीट है जिस पर गांधी परिवार का ही सदस्य अब तक चुनाव लड़ता रहा है और जीतता आया है। मौजूदा समय में सोनिया गांधी यहां की सांसद हैं। पिछले कुछ समय से सोनिया गांधी की तबीयत खराब चल रही हैं। जिसके चलते एेसी अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि वह अपनी बेटी प्रियंका को यहां से मैदान में उतार सकती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Related News

static