सुभासपा का प्रदेश महासचिव निकला गांजा तस्कर, पुलिस ने भेजा जेल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2023 - 02:33 PM (IST)

अंबेडकरनगर: हाल ही में एनडीए में शामिल हुए ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, सुभासपा के प्रदेश महासचिव को अम्बेडकर नगर पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अशोक यादव के पास से 07 किलो गांजा बरामद किया है।  पुलिस सूत्रों की मानें तो सम्मनपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काफी लम्बे समय से अशोक यादव अवैध तरीके से जिले में गांजा की सप्लाई करता है। इस पर गिरफ्तारी के टीम का गठन किया गया। सम्मनपुर थानाध्यक्ष दीपक रघुवंशी ने बताया अशोक यादव और एक अन्य की गिरफ्तारी हुई थी दोनो को जेल भेज दिया गया है।

PunjabKesari

बता दें कि अभी हाल ही में राजभर ने पार्टी संगठन का विस्तार किया। जिसमें अम्बेडकर नगर निवासी अशोक यादव को पार्टी का  प्रदेश महासचिव बनाया गया। लेकिन अब गांजा तस्करी के आरोप में जेल भेजे जाने से पार्टी और राजभर बड़ा असर पड़ सकता है। हालांकि भाजपा के सहयोगी दल के नेता को जेल भेजने से सियासत गर्म हो गई है। इस मामले को लेकर जिले में तरह- तरह की चर्चा हो रही है। 

ये भी पढ़ें:शर्मनाक: दुष्कर्म करने की नीयत से विवाहित के कमरे में घुसा जेठ, विरोध करने पर पिलाया तेजाब

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ही जेठ पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि चचेरे जेठ ने दुष्कर्म करने की नियत से उसके कमरे में अचानक घुस गया।  जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जबर उसे तेजाब पिला दिया। जिससे विवाहिता की तबीयत बिगड़ गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static