कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष का CM धामी पर जोरदार हमला- कहा उत्तराखंड भ्रष्टाचार में डूबा

punjabkesari.in Sunday, Nov 20, 2022 - 05:00 PM (IST)

बागपत (विवेक कौशिक) : रविवार को जिले के एक गांव में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष,प्रवक्ता व पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने सीएम पुष्कर सिंह धामी पर जोरदार हमला बोला है। धीरेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री धामी को भाजपा का भोपू बताने के साथ उत्तराखंड को भ्रष्टाचार में डूबा बताया। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जल्द ही आप नेता मनीष सिसोदिया भी जेल जाएंगे।

उत्तराखंड भ्रष्टाचार में डूब चुका
आपको बता दे कि रविवार को उत्तराखंड के पूर्व मंत्री व उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप यूपी के बागपत जिले के रमाला थाना क्षेत्र के असारा गांव में आयोजित एक कौमी एकता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।  कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सिर्फ घोषणा मंत्री है। वह केवल भाजपा के भोंपू हैं। उनसे प्रदेश में कोई काम नहीं हो रहा है। उत्तराखंड की भाजपा सरकार में जमकर भ्रष्टाचार सामने आ रहे है। किसी भी सरकारी या गैर सरकारी  नियुक्ति में कमीशन लिया जा रहा है। जिसका खुलासा उन्हीं के पार्टी के सांसद ने किया है। उत्तराखंड भ्रष्टाचार में डूब चुका है और इसका कारण भाजपा नेता है।

केजरीवाल ने दिल्ली को सिर्फ भ्रष्टाचार दिया
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को  केवल भ्रष्टाचार दिया है। पार्टी के तथाकथित कार्यवाहक मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर खुद जेल जाने का खतरा बना हुआ है। उनके एक मंत्री सत्येंद्र जैन पहले से ही जेल में है। जो पहले उनका जन सरोकारों का चेहरा हुआ करता था, उनका पर्दाफाश हो चुका है।

2024 में कांग्रेस की सरकार बनेगी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल व गुजरात में सरकार बनाने जा रही है। इस देश में अगर मोदी व भाजपा का कोई तोड़ है तो वह कांग्रेस पार्टी है। आप देखिएगा 2024 में कांग्रेस ही केंद्र की सत्ता में लौटेगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के दिग्गजों के पार्टी छोड़ने पर  कहा कि जो पार्टियां छोड़ रहे हैं वे अवसरवादी लोग है। अभी कश्मीर में चुनाव होंगे तो उन्हें भी पता चल जाएगा कि उनकी जनता में क्या साख है। वो गांधी, नेहरू परिवार की वजह से नेता बने थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static