पति को शराब पीने से रोकना पत्नी को पड़ा महंगा, पति ने किया ये घिनौना काम

punjabkesari.in Thursday, Nov 10, 2022 - 06:25 PM (IST)

बरेलीः शराब पीने से मना किया तो युवक ने पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में महिला को उसके परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। गुस्साए मायके वालों ने हंगामा किया और दामाद पर पिटाई करने का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने तहरीर नहीं दी। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो ने की बात सामने आई है।

लखीमपुर निवासी एक व्यक्ति ने 10 वर्ष पहले पुत्री की शादी गांव चंदपुर जोगीयान निवासी युवक के साथ की थी। युवक एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता है और शराब का आदी है। वह आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। करीब 25 दिन पहले युवक फैक्ट्री से लौटकर घर आया और शराब पीने लगा। पत्नी ने शराब पीने से मना किया। इससे नाराज होकर उसने पत्नी को बेरहमी से पीटा। महिला के सिर में गंभीर चोट आई। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो ही गया। मृतका के एक पुत्र व पुत्री है।

 

“सतीश कुमार नैने, इंस्पेक्टर, थाना सीबीगंज ने बताया कि मृतका के परिजनों के कहने पर पोस्टमार्टम कराया गया था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। कार्रवाई के लिए कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static