अवैध निर्माण पर पश्चिम बंगाल High Court की सख्त टिप्पणी- ''जरूरत पड़े तो किराए पर लें CM योगी का बुलडोजर''

punjabkesari.in Saturday, Jul 29, 2023 - 09:30 AM (IST)

UP Desk: अपनी टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में रहने वाल कोलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने अवैध निर्माण से जुड़े एक मामले की शुक्रवार को सुनवाई की। इस दौरान न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने कोलकाता पुलिस और कोलकाता नगर निगम को सलाह दी कि जरूरत पड़ने पर वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर किराए पर लें।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कोलकाता के मानिकतला थाना क्षेत्र में अवैध निर्माण के विरोध में एक महिला ने कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि अवैध निर्माण में बाधा डालने के बाद उनकी मुवक्किल असुरक्षा से पीड़ित हैं। घर से निकल भी नहीं पा रही हैं। यह सुनने के बाद न्यायधीश अभिजीत गंगोपाध्याय काफी नाराज हुए। हालांकि उन्होंने कोलकाता पुलिस और नगर निगम की तारीफ भी की। न्यायाधीश ने अवैध निर्माण से जुड़े मामले में कोलकाता के मानिकतला थाने को भी शामिल करने का आदेश दिया।

जानिए, कब होगी मामले में अगली सुनवाई?
आपको बता दें कि न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने शुक्रवार को अवैध निर्माण मामले की सुनवाई करते हुए कोलकाता पुलिस की गुंडा दमन शाखा की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस के इस डिवीजन के अधिकारी जानते हैं कि गैंगस्टरों को कैसे अनुशासित किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं पुलिस और नगर निगम के बारे में कुछ नहीं कहूंगा। मैं जानता हूं कि उन्हें किन बाहरी दबावों के साथ काम करना पड़ता है। इस मामले की अगली सुनवाई अगले शुक्रवार होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static