नमाजियों के खून से लाल हुई मस्जिद! जुमे की नमाज के दौरान हुआ सुसाइड बम ब्लास्ट, 31 लोगों की मौत और 169 घायल; चारों ओर मचा कोहराम...

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 07:45 PM (IST)

Islamabad Blast : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद एक बार फिर आतंकी हिंसा से दहल उठी। शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शहजाद टाउन इलाके स्थित तरलाई इमामबाड़ा में हुए आत्मघाती धमाके में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 169 से अधिक लोग घायल हो गए। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया।

पुलिस के अनुसार, आत्मघाती हमलावर को इमामबाड़ा के मुख्य गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने रोकने की कोशिश की थी, इसी दौरान उसने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। धमाका इतना ज़ोरदार था कि आसपास के इलाकों में भी उसकी आवाज़ सुनी गई। प्रारंभिक जानकारी में 15 मौतों की पुष्टि की गई थी, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 31 हो गई।

यह भी पढ़ें : iPhone के बदले अंडाणु! मानवता शर्मसार... 15 साल की नाबालिग के साथ IVF सेंटर में खौफनाक सौदा, मुस्लिम महिला ने किया ब्रेनवॉश

पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमलावर एक विदेशी नागरिक था और उसके संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े फितना अल-ख्वारजी नेटवर्क से बताए जा रहे हैं। हालांकि, अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

धमाके के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए इस्लामाबाद के सभी प्रमुख अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई, ताकि घायलों को तत्काल इलाज मिल सके। गौरतलब है कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब राजधानी में सुरक्षा पहले से ही हाई अलर्ट पर थी। इससे पहले तीन महीने से भी कम समय पहले इस्लामाबाद के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के बाहर हुए आत्मघाती हमले में 12 लोगों की जान चली गई थी।

यह भी पढ़ें : ड्रग्स केस में ये फेमस Actress गिरफ्तार, इन 8 लोगों के नाम भी आए सामने, फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हमले की जांच में जुटी हैं और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि हमले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static