तिलक से पहले उजड़ गईं परिवार की खुशियां! दर्दनाक हादसे में कार सवार पति-पत्नी समेत 4 लोगों की मौत, तीन घायल

punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 06:05 PM (IST)

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गोला-लखीमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बहराइच जिले के धर्म कुंडा गांव के रहने वाले सुनील सिंह (28), पत्नी सुधा सिंह (26) और संतोष सिंह (25) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि सुनील के एक अन्य संबंधी मुकेश सिंह को इस हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। 

पुलिस उपाधीक्षक (गोला) रमेश तिवारी ने बताया कि सुनील सिंह की दो साल की बेटी मानवी और एक अन्य रिश्तेदार प्रवेश सिंह दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। पुलिस के मुताबिक, परिवार कार में सवार होकर दिल्ली से बहराइच के धर्म कुंडा गांव में 'तिलक' समारोह में शामिल होने जा रहा था कि तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने घटना पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को घायलों को सभी आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें : ODOP से MSME को मिली नई पहचान; CM Yogi ने गिनाईं उपलब्धियां, ऐसा करने वाला UP बना पहला राज्य, बोले - यूपी में है अनलिमिटेड पोटेंशियल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2017 से राज्य में सहकारी और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार के स्पष्ट इरादे ने जमीनी स्तर पर स्पष्ट परिणाम दिए हैं। मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय विकास एवं रोजगार के अवसरों की कमी थी और सहकारी क्षेत्र अस्त-व्यस्त था ..... पढ़ें पूरी खबर ....  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static