गाड़ियों में सवार हमलारों ने बारातियों पर बोला हमला: 8 से 10 लोग गंभीर से घायल, हमले में घायल बाराती आईसीयू में भर्ती

punjabkesari.in Saturday, Jan 24, 2026 - 01:08 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले के दादरी थाना क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गाड़ियों में सवार हमलारों ने बारातियों पर ताबड़तोड़ हमला बोला दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपियों ने लाठी डंडों और फरसों से 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए। मौके पर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर सभी इलाज आईसीयू में चल रहा है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया नोएडा में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार की रात को बारात चढ़त के समय कुछ लोगों ने बारातियों के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक मारपीट में घायल बाराती जगनपुर गांव के रहने वाले हैं। जगनपुर गांव के ही कुछ लोगों पर दादरी क्षेत्र में आकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से बारातियों पर हमला करने का आरोप लगा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन-तृतीय) सुधीर कुमार ने बताया कि दनकौर थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव से दादरी थाना क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में बारात आई थी। बारात में देशराज सिंह अपने पूरे परिवार के साथ आए थे। बारात चढ़त से पहले मिलाई की जा रही थी। इस दौरान कई गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी, जिसके कारण बारात में अफरातफरी का माहौल हो गया। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने देशराज, उनके बेटे देवेंद्र, वीरेंद्र, राजेंद्र और भतीजे श्रीनिवास और अन्य लोगों पर जानलेवा हमला किया। बताया जा रहा है कि गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। इस हमले में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static