जमीनी विवाद में पुजारी की गोली मारकर हत्या, कई प्रशासनिक अधिकारियों के गुरू थे दिनेशानंद

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2019 - 04:10 PM (IST)

लखनऊः राजधानी लखनऊ में बुधवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से दहशत फैल गई। दरअसल, यहां जमीन के विवाद में एक पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, जमीन विवाद से जुड़े मामले को निपटाने के लिए राजस्वकर्मी सरायशेख स्थित नंदपुर गांव गए थे। दोपहर विवादित जमीन की नपाई चल रही थी। तभी राकेश यादव व सुशील यादव ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से पुजारी दिनेशानंद की मौत हो गई। इस दौरान दिनेशानंद के ड्राइवर राम सुमिरन को भी गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बता दें कि, दिनेशानंद कई प्रशासनिक अधिकारियों के गुरू थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static