RPN सिंह के कांग्रेस छोड़ने पर स्वामी प्रसाद की बढ़ी टेंशन! BJP ने घेराबंदी का प्लान कर लिया तैयार

punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 03:48 PM (IST)

लखनऊ: यूपी चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ तमाम नेताओं के दल बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं अब यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय मंत्री रह चुके कांग्रेस के दिग्गज नेता आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। चर्चाएं तेज करते हुए आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। इन बदलने समीकरणों के बीच बीजेपी छोड़ सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य की टेंशन बढ़ने वाली है। वजह ये है कि बीजेपी आरपीएन सिंह को पडरौना सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार सकती है। तो वहीं स्वामी भी इसी सीट से चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं।

 

2009 में RPN सिंह ने स्वामी मौर्य को दी थी शिकस्त
जानने योग्य है कि 2009 में आरपीएन सिंह ने बीएसपी से चुनाव लड़े स्वामी प्रसाद मौर्य को ही हराया था। ऐसे में आरपीएन सिंह की पडरौना के साथ-साथ कुशीनगर में एक बेहद मजबूत पकड़ और उनके पडरौना से ही चुनाव लड़ने की संभावना को देखते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य अब सपा से किसी सेफ सीट पर चुनाव लड़ने की योजना बना सकते हैं।

 

दशकों से पूर्वांचल की राजनीति का एक बडा चेहरा रहे हैं RPN Singh
आरपीएन सिंह बीते कई दशकों से पूर्वांचल की राजनीति का एक बडा चेहरा रहे हैं। कुशीनगर-पडरौना राजघराने से ताल्लुक रखने वाले आरपीएन सिंह की कुशीनगर के आस-पास के क्षेत्र में एक बेहद मजबूत पकड़ है। आरपीएन सिंह कांग्रेस से 1996 से 2009 तक 3 बार पडरौना के विधायक रहे हैं और 2009 में कुशीनगर से लोकसभा का चुनाव जीतकर यूपीए-2 सरकार में सडक, परिवहन, पेट्रोलियम के साथ गृह राज्य मंत्री भी रहे हैं।

RPN सिंह को कहा जाता पडरौना का राजा साहेब 
आरपीएन सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1964 को दिल्ली में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम सोनिया सिंह है। आरपीएन और सोनिया की तीन बेटियां हैं। सिंह के पिता कुशीनगर से सांसद थे। वह इंदिरा गांधी की सरकार में रक्षा राज्यमंत्री भी रहे। आरपीएन सिंह युवा कांग्रेस उत्तर-प्रदेश के अध्यक्ष व ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव रह चुके हैं। सिंह को पडरौना का राजा साहेब कहा जाता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static