प्रियंका का PM मोदी पर निशाना,कहा- चुनाव के वक्त पाकिस्तान की नहीं, हिंदुस्तान की बात कीजिए

punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2019 - 10:51 AM (IST)

फतेहपुरी सीकरी: यहां एक रैली में भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि वे (BJP) लोग खुद को राष्ट्रवादी कहते हैं। अगर राष्ट्रवादी हैं तो देश के सारे शहीदों का सम्मान कीजिए। अगर राष्ट्रवादी हैं तो चुनाव के वक्त पाकिस्तान की नहीं, हिंदुस्तान की बात करिए।

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा को हिन्दुस्तान के युवा, किसान और जवान की बात करनी चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि आप उनके लिए क्या करने जा रहे हैं? महिलाओं को बताएं कि आप उनके लिए क्या करने जा रहे हैं? किसानों के लिए क्या योजनाएं बनाई हैं?

प्रियंका गांधी ने किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कहा कि अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो नंगे पांव चलकर आपके दरवाजे तक आने वाले किसानों से क्यों नहीं मिले? आपने उनका दर्द क्यों नहीं पूछा? अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो जब आपके साथी ने किसी महिला के खिलाफ गलत बयान दिया तो आपने उसे इस देश की तहजीब क्यों नहीं सिखाई?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static