हैवानियतः किशोरी को जबरन खेत में खींच ले गए मनचले, नशा सुंघाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

punjabkesari.in Sunday, Jun 30, 2024 - 09:52 AM (IST)

बरेलीः जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिने महिलाओं से रेप, गैंगरेप, हत्या, छेड़छाड़ आदि की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी तरह का एक और मामला फरीदपुर के एक गांव से सामने आया है। गांव के बाहर खड़ी एक किशोरी को दो युवक जबरन खेत में खींचकर ले गए। नशा सुंघाकर दोनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा। रातभर उसके साथ दरिंदगी की गई। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

PunjabKesari

रातभर किशोरी के साथ की गई दरिंदगी
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शुक्रवार शाम गांव के बाहर खड़ी थी। इस दौरान दो युवक उसे जबरन उठाकर खेत में ले गए। नशीला पदार्थ सुंघाकर दोनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। देर रात तक किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। किशोरी संग रातभर दरिंदगी की गई। सुबह किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। शनिवार को परिजन किशोरी को लेकर लेकर थाना पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने मामले में गांव करपिया निवासी आरोपी बागेश और धर्मवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देर शाम तक पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी रही, लेकिन वे हाथ नहीं आए।

PunjabKesari

पुलिस पर दुष्कर्म के आरोपी को बचाने का आरोप
बरेली: फरीदपुर की एक महिला ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि थाने के एक दरोगा भी आरोपी को बचाने की कोशिश कर रहे है। महिला ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है। फरीदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति 29 अप्रैल को काम से ।। रात में करीब 12 बाहर गए हुए थे। 2 बजे आरोपी सुशील कुमार यादव दीवार कूदकर उनके घर में घुस आया और तमंचे के जोर पर दुष्कर्म किया। आरोपी ने विरोध पर उसे गोली मारने की धमकी दी। महिला ने 21 जून को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, तब से पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी उसपर लगातार समझौते का दबाव बना रहा है। आरोप है कि एक दरोगा आरोपियों को बचाने में जुटे हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static