दसवीं के छात्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या, हमलावरों ने मारीं तीन गोलियां, घटना से परिजनों में मचा कोहराम

punjabkesari.in Friday, Mar 21, 2025 - 02:23 PM (IST)

बुलंदशहर (वरूण शर्मा) : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से क़त्ल की खौफनाक वारदात सामने आई है। जिले के जहांगीराबाद में दसवीं के छात्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी गई। इस खौफनाक वारदात को बाइक सवार हथियारबंद हमलावरों ने अंजाम दिया है। 16 वर्षीय मृतक निखिल बांसुरी गांव का रहने वाला था। बाइक सवार बदमाशों ने निखिल को तीन गोली मारी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static