सुहागरात मनाने कमरे में गए दूल्हा-दुल्हन, फिर हुआ कांड ये कांड, कमरे का नजारा देख घरवालों के उड़ गए होश
punjabkesari.in Sunday, Mar 09, 2025 - 01:52 PM (IST)

अयोध्या (संजीव आज़ाद) : उत्तर प्रदेश के अयोध्या से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमे सुहागरात के दिन नव विवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत हो गई, दोनों का शव सुबह कमरे में पाया गया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद जो घटना सुन रहा है शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहा है।
बता दें कि शनिवार को थाना कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला में शादी के बाद दुल्हन विदा कराकर बारात वापस आई, इसके बाद रविवार को प्रीत भोज का आयोजन था। लेकिन सुबह तब खुशियां मातम में बदल गई जब दूल्हा दुल्हन को परिजनों ने पहले आवाज देकर जगाया, लेकिन देर तक आवाज देने पर जब दोनों नहीं उठे तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि नव विवाहिता का शव बिस्तर पर पड़ा था और दूल्हे का शव हुक से लटकता दिखाई दिया।