मनबढ़ों की शिकायत की वीडियो पर बोले CO - जब तक तोड़ेगा नहीं, तब तक छोड़ेगा नहीं

punjabkesari.in Friday, Apr 08, 2022 - 07:42 PM (IST)

चंदौली: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मनचलों को लेकर जहां सख्त एक्शन के मूड में है तो वहीं जिला पुलिस मन बढ़ लोगों पर कार्रवाई कर रही है। दरअसल, राजेश कुमार नाम के एक युवक ने एक वीडियो चंदौली पुलिस के साथ-साथ यूपी पुलिस को ट्वीट करते हुए लिखा- महोदय, ये उकनि सकलडीहा के मनबढ़ लड़के आए दिन लड़कों को मारते-पीटते हैं।
 


सरेराह लड़कियों को छेड़ते हैं। अक्सर 5-6 गाड़ी से ग्रुप में धारदार हथियारों का प्रदर्शन करते हुए शोर-शराबा और जय समाजवाद का नारा लगाते हुए चलते हैं।

 


वहीं युवक के जवाब में सकलडीहा के सीओ अनिरुद्ध सिंह ने लिखा कि ‘जब तक तोड़ेगा नहीं, तब तक छोड़ेगा नहीं, यह वादा है चंदौली पुलिस का आपसे जिसके बाद से यह वीडियो ट्विटर पर काफी तेजी से ट्रेंड करने लगा।
 


वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों  की पहचान कर गिरफ्तारी के आदेश दे दिया।  दोपहर शुक्रवार तक तलवार लहराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उनका वीडियो जारी कर दिया। जिससे यूजर चन्दौली पुलिस की खूब तारीफ कर रहे है।




 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static