BJP-MLA का बड़ा बयान, कहा- ‘जिस दिन भारत पर मुस्लिम का कब्जा हो जाएगा, उस दिन संविधान नहीं रहेगा’

punjabkesari.in Saturday, Jul 24, 2021 - 07:12 PM (IST)

बलिया: उत्तर प्रदेश में बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि ये देर से ही सही पर सरकार द्वारा उठाया गया सबसे अच्छा कदम है। भारत में मुस्लिम कम्युनिटी एक समुदाय ऐसा है जिसमें अधिकांश लोग विदेशी मानसिकता के हैं।

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि विदेशी मानसिकता के शिकार लोग भारत में जनसंख्या बढ़ा रहे हैं। उनका जनसंख्या बढ़ाना केवल भारत पर कब्जा करना है। जिस दिन भारत पर मुस्लिम का कब्जा हो जाएगा, भारत में न तो संविधान रहेगा, नहीं इंसान रहेगा और न कोई कानून रहेगा, फिर शुद्ध रूप से भारत में इस्लाम रहेगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन भारत पर मुस्लिम का कब्जा होगा भारत पाकिस्तान हो जायेगा।  हिंदुओं को यहां से भागना पड़ेगा तो केवल हिंद महासागर में जाकर के डुबना पड़ेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static