Video Viral: दूल्हे ने रास्ते में ही उठा दिया दुल्हन का घुंघट, सब्र का टूटा बांध...फिर गुस्सा गए सभी परिजन

punjabkesari.in Thursday, Jun 05, 2025 - 05:31 PM (IST)

Dulha Dulhan Ka Video Viral: आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई ऐसी वीडियो वायरल हो ही जाती जिससे लोगों का भरपूर मनोरंजन होता है। जी हां ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हे की हरकत को देखकर हर कोई हंसने पर मजबूर हो जा रहा है। आपको बता कि यह वीडियो दूल्हा-दुल्हन के विदाई के दौरान का है, जब दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर घर की ओर जा रहा था। ढोल-नगाड़े बज रहे थे, बाराती खुश थे और कैमरा सब कुछ रिकॉर्ड कर रहा था। तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने इस सामान्य पल को हंसी के तूफान में बदल दिया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bridal lehenga (@bridal_lehenga_designn)

दूल्हे की हरकत से हर कोई हैरान
दरअशल, बारात के साथ दूल्हा दुल्हन एक साथ चल रहे थे तभी अचानक से दूल्हे को रहा नहीं गया और अपनी दुल्हनिया का घुंघट रास्ते में ही उठा दिया। वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं लेकिन दूल्हा यहीं नहीं रुका। जैसे ही उसने दुल्हन का चेहरा देखा, उसने हंसते हुए कहा, ‘वाह भई वाह.’ यह सुनकर एक पीछे चल रहे रिश्तेदार ने गुस्से में उसे चुप रहने के लिए कहा और बोला कि ‘घर जाकर लेट जाना।’ यह मजेदार पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। वीडियो को देखकर लोग कमेंट्स में अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

यह वायरल वीडियो वाकई मे एक मजेदार वीडियो है। इस वीडियो को bridal_lehenga_designn नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है. कुछ ही घंटों में इसे लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लाइक मिल चुके हैं. नेटिजन्स ने वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी किए है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static