नाग-नागिन का अनोखा नजारा! एक-दूसरे से लिपटकर जमीन से 2 फीट ऊपर हवा में करने लगे रोमांस, एक मिनट के Viral Video से थम जाएंगी सांसे
punjabkesari.in Thursday, Jul 17, 2025 - 07:30 PM (IST)

Naag Nagin Dance : सावन में नाग नागिन का ऐसा डांस देखने को मिला, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। हवा में दो फीट ऊपर उठकर नाग नागिन एक दूसरे से लिपटकर नृत्य करते नजर आए हैं। नाग नागिन का डांस वीडियो देख लोगों ने अपने दांतों तले उंगली दबा ली।
1 मिनट 8 सेकंड का है वीडियो
वायरल वीडियो मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन का है। करीब 1 मिनट 8 सेकंड के इस वीडियो में नाग-नागिन दो फीट तक खड़े होकर अठखेलियां करते दिखे। दोनों कभी हवा में लहराते हैं, तो कभी ज़मीन पर गोल-गोल घूमकर करतब दिखाते हैं। नाग-नागिन का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
कुछ ही देर में आंखों से ओझल हो गया नाग-नागिन का जोड़ा
सेक्टर 5 में बुधवार सुबह कुछ बच्चे सड़क पर खेल रहे थे। तभी झाड़ी में हलचल दिखाई दी। बच्चे खेलते हुए जब वहां पहुंचे तो उन्होंने यह नजारा देखा और शोर मचाया। बच्चों की चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए. स्थानीय लोगों ने इस घटना को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। हालांकि कुछ ही देर में नाग-नागिन का जोड़ा लोगों की आंखों से ओझल हो गया।
मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन सेक्टर-5 में नाग-नागिन का जोड़ा एक खाली प्लॉट में देखा गया। pic.twitter.com/nGxCM88TeY
— iMayankofficial 🇮🇳 (@imayankindian) July 16, 2025
कुछ लोगों में खुशी, वहीं कुछ लोगों में डर का माहौल
सांपों की इस हरकत को देखकर कई लोग हैरान रह गए, जबकि कुछ लोग डरे भी नजर आए। लोगों का कहना है कि ऐसा दृश्य केवल फिल्मों में ही देखा था, पहली बार सामने से देखा है। सावन में इस दृश्य को लाइव देखकर लोग खुद को खुशनसीब मान रहे हैं। इसे भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद बताया। इतना ही नहीं लोगों ने हर-हर महादेव के जयकारे भी लगाए। वहीं आस-पड़ोस के लोग सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। उनका कहना है कि अगर सांप हमारे घर में आ जाएंगे, तो क्या होगा।