बीच सड़क पर दुल्हन की हरकत देख भौचक्का रह गया दूल्हा....शादी के 11वें दिन ही कर दिया ऐसा कांड

punjabkesari.in Friday, May 03, 2024 - 03:25 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के 11 वें दिन दूल्हा अपनी नई-नवेली दुल्हन को बाइक पर बैठकर ससुराल ले जा रहा था। इसी दौरान दुल्हन ने चलती बाइक से छलांग लगा दी और पीछे आ रही बाइक पर बैठकर एक युवक के साथ फरार हो गई। वहीं, जब तक दूल्हा कुछ समझ पाता तब तक बहुत दुल्हन भाग चुकी थी।

मामला जिले के थाना शमसाबाद क्षेत्र का है। जहां के निवासी एक युवती की शादी बीती 22 अप्रैल 2024 फतेहाबाद क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के 11 वें दिन यानी बीते बुधवार की शाम को करीब 6 बजे युवती अपने पति के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। वहीं, जब बाइक फतेहाबाद शमसाबाद रोड पर गांव कोलारा मोड़ के पास पहुंची तो एक बाइक पर सवार दो लोगों ने बाइक रोकने का इशारा किया। जैसे ही पति ने बाइक रोकने के लिए धीमी की तो इतने में ही युवती ने बाइक से छलांग लगा दी। जिससे युवती जमीन पर गिर गई और उसका पति बाइक रोककर उसे उठाने लगा। इसी दौरान दूसरी बाइक पर आए दो युवकों ने उसे पीट दिया।

वहीं, जब तक वह कुछ समझ पाता उसकी पत्नी दूसरी बाइक पर बैठकर फरार हो गई। पीड़ित ने घटना के बाद मामले की जानकारी थाना शमसाबाद पुलिस को दी। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें.....
'कांग्रेस का हाथ, देश के दुश्मनों के साथ...' CM Yogi बोले- 'Congress की जीत पर Pakistan में मनाया जाता है जश्न'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान से कांग्रेस के समर्थन में कथित तौर पर उठी आवाज को लेकर राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस' (INDIA) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "अब यह स्पष्ट हो गया है कि ‘कांग्रेस का हाथ देश के दुश्मनों के साथ' है। उन्होंने कहा, यदि नरेन्द्र मोदी और भाजपा जीतते हैं तो देश में दीपावली मनाई जाती है, वहीं कांग्रेस की जीत पर पाकिस्तान में जश्न मनाया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static