आयकर विभाग के पूछताछ में सचिव राजीव राय की बिगड़ी तबीयत, प्रशासन के फूले हाथ पांव

punjabkesari.in Saturday, Dec 18, 2021 - 02:15 PM (IST)

मऊ: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव  2022 को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव के ताबड़तोड़ रैलियां कर सपा का जनाधार मजबूत करने में जुटे हैं। इस बीच सपा अध्यक्ष के करीबियों पर अब इनकम टैक्स का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के आवास पर छापेमारी की। इस दौरान उनकी  तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी सपा कार्यकर्ताओं की होते ही सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। बढ़ते हंगामे के देखते हुए। प्रशासन उसके आवास पर भारी पुलिस बल  तैनात कर दिया है। आनन- फानन में आयकर विभाग के अधिकारियों और पुलिस ने डॉक्टरों की व्यवस्था की।   बता दें कि आज मऊ जिले के  सहादतपुरा इलाके में स्थित राजीव राय के घर पर सुबह 6 बजे  आयकर विभाग ने छापा मारे की है।
PunjabKesari
वहीं अखिलेश ने इसे लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में बढ़ते जनाधार को देखते हुए सरकार बौखला गई है। अभी तो सरकार सपा कार्यकर्ताओं पर  CBI और ED का भी छापेमारी करवाएगी।  उन्होंने कहा समय आने पर अपनी बैलेंस शीट को दिखाएंगे।  उन्होंने कहा भाजपा सरकार बर्बरता की हदें पार कर रही है आने वाले विधान सभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static