पुलिस स्टेशन में खुलेआम बिक रहा गांजा, बेचने वाले ने कहा- महीना देता हूं किसी से डरता नहीं

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 03:19 PM (IST)

उन्नावः उत्तर प्रदेश पुलिस के ऊपर से बदनामी का तमगा उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है। प्रदेश के जिला उन्नाव से ऐसा ही शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां पुलिस चौकी में गांजा बेचने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

बता दें कि मामला बालूघाट चौकी क्षेत्र के नमामि गंगे घाट पर बनी पुलिस चौकी का है। जहां स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि खुलेआम गांजा खरीदा और बेचा जा रहा है। खरीदने वाला पूछ रहा है आप चौकी में गांजा बेच रहे हो। पुलिस का डर नहीं है।

गांजा बेच रहे युवक ने बताया कि बालूघाट चौकी इंचार्ज मनोज सिंह को 20 हजार रुपए महीना देते हैं, इसलिए खुलेआम बेचते हैं। किसी को गांजा बेचना है तो बात करा दें।

बता दें कि ये वही चौकी इंचार्ज हैं जिनका कई कारनामों में नाम आया था। उसके बाद उन्हें गंगाघाट थाने से सम्बद्ध किया गया था। पूर्व में रहे पुलिस अधिकारियों ने उसे चौकी इंचार्ज बना दिया। लॉकडाउन के दौरान गलियों में ठेला लगाकर परिवार पालने वालों से वसूली का भी मामला प्रकाश में आया था। लेकिन पैसों के आगे गरीबों की नहीं सुनी गई।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static