75 का दूल्हा, खुशी-खुशी लाया 35 की दुल्हन, रात साथ बिताई... महिला के पास जाते ही बिगड़ी पति की तबीयत; सुहागरात के बाद मौत, पूरा मामला उड़ा देगा होश ...

punjabkesari.in Wednesday, Oct 01, 2025 - 07:05 PM (IST)

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से शादी की और सुहागरात के बाद ही पति की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। 

एक साल पहले संगरू राम की पहली पत्नी की हुई मौत
दरअसल 75 वर्षीय संगरू राम की पहली पत्नी की एक साल पहले मृत्यू हो गई थी। संगरू राम के कोई संतान नहीं थी और वे अकेले ही खेती करके जीवन यापन कर रहे थे। संगरू राम की जलालपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 35 वर्षीय मनभावती से बातचीत शुरू हो गई। जिसके बाद उन्होंने दूसरी शादी करने की ठान ली। सोमवार को उन्होंने महिला से कोर्ट मैरिज करने के बाद मंदिर में शादी रचाई। 

सुहागरात के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत 
मनभावती की भी यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी से दो बेटियां और एक बेटा है। मनभावती ने बताया कि संगरू ने उनसे वादा किया था कि तुम बस मेरा घर संभाल लेना, बच्चों की जिम्मेदारी मैं उठाऊंगा। सुहागरात के बाद हम रात में देर तक बातें करते रहे। सुबह होते-होते उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत  अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

भतीजों ने रुकवा दिया अंतिम संस्कार
इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। संगरू राम के भतीजों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया। वहीं ग्रामीणों की कहना है कि संगरू की तबीयत सुहागरात के बाद अचानक बिगड़ी थी। जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static