लहंगा पहनकर घर में घुसा प्रेमी बना हैवान, खौफनाक मंसूबों को दिया अंजाम, रूह कंपा देगा पूरा मामला

punjabkesari.in Tuesday, Mar 11, 2025 - 06:17 PM (IST)

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में प्रमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी ने उसे आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद प्रमिका के घर से भागने के दौरान छत से गिर कर खुद भी लहूलुहान हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।

तफ्सील से जानें पूरा मामला 
पूरा मामला मथुरा के फरह के कोह गांव का है। मंगलवार दोपहर फरह के गांव कोह में रहने वाली रेखा पत्नी संजू घर पर थी। तभी उसका प्रेमी उमेश महिला का रूप बनाकर पहुंच गया। यहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ उसने रेखा को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों में घिरी महिला ने चीख-पुकार मचा दी। महिला की चीखें सुनकर गांववाले दौड़ पड़े। इस दौरान भाग रहा युवक उमेश छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। गांववालों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी महिला और घायल युवक को अस्पताल भेजा।

घर पर आता-जाता था उमेश 
बता दें कि उमेश रेखा की जेठानी का भाई है। उमेश का पहले से ही घर पर आना जाना लगा रहता था। लेकिन मंगलवार को वह किसी और इरादे से घर पहुंचा था। जिसके बाद उसने इस खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static