सर्वे का मकसद मदरसों को बेहतर तथा आधुनिक बनाना है : भूपेन्द्र सिंह

punjabkesari.in Wednesday, Sep 14, 2022 - 08:38 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में मदरसों का सर्वे कराने के योगी सरकार के फैसले को सही ठहराते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने बुधवार को कहा है कि मदरसों की बेहतरी और उन्हें आधुनिकीकरण से जोड़ने के लिये सर्वे कराने का फैसला किया गया है।      

 सिंह ने यहां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार मदरसों की बेहतरी तथा आधुनिकीकरण के लिए सर्वे करवा रही है। उन्होंने इस मुद्दे पर जारी बहस को गैरजरूरी बताते हुए कहा कि इसके पीछे योगी सरकार की मंशा मदरसों को बेहतर बनाना है।            

 सिंह ने कहा कि भाजपा वैचारिक आधार पर चलने वाला राजनैतिक संगठन है, जो भारतीय संस्कृति, आस्था, रम्पराओं तथा विरासत को लेकर लम्बे समय से राजनैतिक क्षेत्र में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा के अलावा जितनी भी राजनैतिक विचारधाराएं हैं, उनमें अधिकांश विचारधाराएं विदेशी हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार एवं उप्र में योगी सरकार, संसाधनों को लूटने वाले माफियाओं, महिलाओं को अपमानित करने वाले अराजक तत्वों तथा गरीबों का हक लूटने वालों के खिलाफ कारर्वाई कर रही है। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर वासित अली और प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static