गैंगेस्टर विकास दुबे की पत्नी-बेटे को कानपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2020 - 02:33 PM (IST)

कानपुर: आतंकी विकास दुबे की मदद के आरोप में गिरफ्तार किये गए पत्नी ऋचा दुबे और बेटे को कानपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी कानपुर दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों का घटना में कोई इन्वॉल्वमेंट नहीं पाया गया है। जिसकी वजह से उन्हें छोड़ दिया गया है। 

बता दें कि वीरवार रात करीब 8.30 बजे लखनऊ पुलिस ने विकास दूबे की पत्नी ऋचा दुबे और बेटे को कृष्णा नगर से गिरफ्तार किया था। ऋचा दुबे पर आरोप है कि वह विकास दुबे को पुलिस से बचाने में हमेशा साथ देती थी। साथ ये भी कहा जा रहा था कि जिस रात बिकरू पुर गांव में कांड हुआ उसका वह लाइव भी देख रही थी। हालांकि पूछताछ में दोनों इस मामले में सही नहीं पाए गए है जिसकी वजह से उन्हें रिहा कर दिया गया है। 

कथित मुठभेड़ में मारा गया विकास दुबे 
उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी एवं कुख्यात अपराधी विकास दुबे को शुक्रवार को कथित मुठभेड़ में मार गिराया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static