शादी के 9 साल बाद भी मां नहीं बन पाई महिला, दरिंदे पति ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
punjabkesari.in Monday, Sep 06, 2021 - 12:33 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: देश में लगातार महिलाओं के साथ होने वाले अपराध बढ़ते नजर आ रहे हैं। आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार, दहेज उत्पीड़न या पारिवारिक कलह को लेकर हत्या की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से दिल को दहला देने वाला है। यहां बुढाना कस्बे में शादी के नौ साल बाद भी मां नहीं बन पा रही 30 वर्षीय महिला को उसके पति ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि खुशनुमा का निकाह नौ साल पहले वसीम से हुआ था। खुशनुमा की मौत के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार घटना रविवार को घटी। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।