मासूम को पटरी पर रखकर आत्महत्या करने जा रही थी महिला, वैगन से टकराई तभी...

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2020 - 04:47 PM (IST)

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में जीआरपी के 2 जवानों ने जिंदगी से दुखी होकर आत्महत्या करने चली महिला और उसके बच्चे की जान बचा ली। महिला को रेल की पटरी आत्महत्या का प्रयास करते देखा था तो दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना एक पल गंवाए बहादुरी दिखाई।

बता दें कि घटना फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन की है। जहां लोगों ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक महिला को आवासी बस्ती की तरफ से आते देखा। उसकी गोद में 2-3 महीने का बच्चा था। ट्रैक पर मालगाड़ी आते देख महिला ने अचानक अपने बच्चे को पटरी के बीच में रख दिया और खुद ट्रेन की तरफ भागने लगी। यह देखकर स्टेशन में हड़कंप मच गया। इसके बाद तभी दो जीआरपी पुलिसकर्मियों ने महिला की जान बचा ली है।

दरअसल महिला चलती मालगाड़ी के वैगन से टकराई थी, तभी दोनों जवानों ने जान जोखिम में डालकर उसे बाहर खींच लिया। महिला को चोट आई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं महिला का बच्चा बिल्कुल सुरक्षित है। दोनों पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। महिला के पति को बुलवाया गया है।

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static