Facebook पर लाइव आकर युवक ने काटा अपना गला, वजह जान के रह जाओगे हैरान
punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2022 - 11:44 AM (IST)

महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्यार में धोखा खाए एक सिरफिरे युवक ने फेसबुक पर लाइव कर ग्राइंडर मशीन से अपना गला काट लिया। युवक ने खुद की अपनी मौत का लाइव वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रथम दृष्या से यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है।
जानकारी मुताबिक महाराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र का एक युवक गांव की ही एक लड़की से प्यार करता था, लेकिन लड़की के घरवालों इस बात को लेकर बहुत नाराज थे। लड़की के परिजनों ने लड़के को धमकाया भी। इसी वजह से युवक नौकरी करने के लिए महाराजगंज से हैदराबाद पहुंच गया। इस दौरान लड़की के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी और लड़की को लड़के से बात ना करने की चेतावनी भी दे दी। वहीं 10 दिन तक लड़की से बात ना होने और फिर उसकी शादी की बात का पता लगने पर युवक परेशान हो गया।
बताया जा रहा है कि इसके बाद युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर अपने और लड़की के परिजनों के बारे में पूरे विस्तार से बताया। इसके बाद उसने ग्राइंडर मशीन से अपना गला काट लिया। जिसके बाद गंभीर हालत में युवक को हैदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है और हालत भी गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुर कर दी है।