जंगल में महिला का अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका
punjabkesari.in Saturday, Feb 04, 2023 - 06:50 PM (IST)

बांदा (जफर अहमद) : जिले में केन नदी इलाके के जंगलों में आज सुबह एक महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने फील्ड यूनिट की सहायता से जांच शुरु कर दिया हैं। अधिकारीयों ने प्रथम दृष्ट्या हत्या के बाद शव को जलाने की बात कही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है और मामले के छानबीन में लग गई हैं।
85 प्रत्सत तक जल चुकी थी महिला
शहर के जंगल में शव मिलने का मामला शहर कोतवाली के कनवारा गांव का है। जहां आज सुबह ग्रामीणों ने एक अधजली लाश जंगल मे पड़ा देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और फील्ड यूनिट की सहायता से जांच में जुट गई हैं। पुलिस के मुताबिक महिला का शरीर 85 प्रतिशत जला हुआ था। जिससे पुलिस ने हत्या का शक जताते हुए मामले की तफ्तीश शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है आसपास के इलाकों से लापता लोगों की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर महिला के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
पुलिस बोली जांच कर रहें
वहीं इस मामले पर ASP बांदा लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि आज सुबह 10 बजे हमें सूचना मिली कि थाना कोतवाली क्षेत्र कनवारा गांव जो बीहड़ नदी किनारे काफी इंटीरियर है। वहां एक महिला का अधजला शव मिला हुआ है। जिसके बाद हम अपने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और प्रथम द्रष्टया मामला हत्या का लग रहा है। आसपास के इलाकों गुमशुदगी की जांच की जा रही है। जिले में भी गायब हुए जांच की जा रही है। महिला की जल्द से जल्द पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस हत्याकांड में जो भी शामिल होगा पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त

Chaiti Chhath Puja 2023: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ 4 दिवसीय महापर्व संपन्न, गंगा घाट पर उमड़ा जनसैलाब

अष्टमी पर कर लें ये छोटे से उपाय, मां दुर्गा की बनी रहेगी परिवार पर कृपा

मुख्यमंत्री राहत कोष में विभिन्न बोर्ड/निगम द्वारा दी गई 130.53 करोड़ रूपए की सहायता राशि, CM नीतीश ने इस सामाजिक पहल की सराहना की