सहारनपुर: 8100 स्वयं सहायता समूहों की हजारों महिलाएं संवार रहीं अपना और अपनों का भविष्य

punjabkesari.in Thursday, Oct 13, 2022 - 07:47 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में महिलाओं के 8100 स्वयं सहायता समूहों की हजारों महिलाएं स्वरोजगार के जरिए अपना भविष्य संवार रही हैं। स्वरोजगार उपायुक्त बलराम कुमार ने गुरुवार को बताया कि जिले की महिलाएं इन समूहों से प्रेरित होकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। कुछ समूहों की महिलाएं 80 हजार से एक लाख रुपये प्रतिवर्ष तक की आय अर्जित कर रही हैं। महिला समूहों के द्वारा मसाले, अचार, होजरी, वूडकार्विंग, मिट्टी के बर्तन बनाना, ज्योत बत्ती बनाना, मोमबत्ती बनाना, शहद उत्पादन, मछली पालन, बेग बनाना और मनरेगा आदि कार्यों में लगी हैं।

इन महिलाओं को स्थानीय स्तर पर भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं और वे अपने द्वारा तैयार समान को स्थानीय स्तर पर ही बेचकर अच्छीखासी आय अर्जित कर रही हैं। गांव तोता टांडा की महिला समूह अध्यक्ष रूबी ने बताया कि उनके समूह में 45 महिलाएं शामिल हैं। जो सेनेटरी पेड बनाती हैं और इन्हें बाजार में बेचती हैं। इससे एक महिला को 06 से 07 हजार रुपये हर महीने की आय हो रही है।

एक अन्य महिला समूह की अध्यक्ष सुनीता निवासी गांव धोलापांडा ने बताया कि 10 से ज्यादा महिलाएं मार्केटिंग के कार्य में लगी हुई हैं। कुछ महिला समूह महिलाओं के श्रृंगार की सामग्री भी बनाने का काम करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static